ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 की लीग मैच में नोएडा सुपर स्ट्राइकर्स ने मावेरिक स्मैशर्स को आठ विकेट से हरा दिया। मावेरिक स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 126 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। विनीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
क्रिक हीट ने व्हाइट वॉल्कर्स को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स पर चल रहे कॉरपोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में क्रिक हीट ने व्हाइट वॉल्कर्स को 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिक हीट ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। अमित प्रकाश ने 66 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से हसमुद्दीन सैफी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट वॉल्कर्स की टीम आठ विकेट पर 189 रन ही बना सकी। क्रिक हीट की ओर से पुनीत ने तीन विकेट हासिल किए। अमित प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।