फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनील शर्मा बने युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। युवा शक्ति संगठन की राष्ट्रीय टीम ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुनील शर्मा को सौंपी है। राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी ने सुनील शर्मा को औपचारिक नियुक्ति पत्र सौंपा और सम्मान स्वरूप पटका पहनाया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी ने संगठन के उद्देश्यों और गौतम बुद्ध नगर सहित उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना व उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था के साथ हजारों की संख्या में युवा जुड़ रहे है। संगठन का उद्देश्य गौतमबुद्धनगर में जल्द निशुल्क लाइब्रेरी खोलना है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने संगठन की राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन को उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान सिंह, कोषाध्यक्ष यश शर्मा, महिपाल सिंह एवपी एस मुखर्जी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें