फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुखमन सिंह ने आईजीयू राजस्थान एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
17 अंडर का स्कोर बनाकर खिताब किया अपने नाम
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के 19 वर्षीय गोल्फर सुखमन सिंह ने शनिवार को राजस्थान में आयोजित प्रतिष्ठित आईजीयू राजस्थान एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। राजस्थान के जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में खेले गए इस टूर्नामेंट में सुखमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 अंडर का स्कोर बनाया और खिताब अपने नाम किया।


सुखमन सिंह पहले गोल्फर बने, जिन्होंने आईजीयू में 17 अंडर का स्कोर बनाया। उन्होंने चार राउंड में क्रमशः 66, 64, 67 और 66 के स्कोर किए। उनके इस प्रदर्शन को भारतीय एमेच्योर गोल्फ जगत में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जीत के बाद भावुक सुखमन सिंह ने अपने कोच और टीम के अलावा अपने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, उनकी इस सफलता का श्रेय उनके कोच मोनिश बिंद्रा, राजू सिंह और धर्मेंद्र सिंह को जाता है। माता-पिता ने हर समय उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि 12 से 15 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से गोल्फर शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौन हैं सुखमन सिंह
12 वर्षीय सुखमन सिंह सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार निवासी हैं। वह इस समय सेक्टर 62 स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता सिमरजीत सिंह सरकारी कर्मचारी हैं और माता अमनप्रीत सिंह गृहणी हैं। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। सुखमन ने महज 8 साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था और अब तक भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर समेत करीब आठ देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया, वह नियमित रूप से नोएडा गोल्फ क्लब और जेपी ग्रीन्स में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें