फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा के नगर मंडल से सुभाष कौशल बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू भाजपा के सभी मोर्चों ने किया कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। कुल्लू भाजपा ने विभिन्न मोर्चों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी सभी मंडल और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया कि भाजपा के नगर मंडल से सुभाष कौशल को अध्यक्ष बनाया गया है। मनाली मंडल से सुरेश कश्यप, कुल्लू मंडल से देवेंद्र, भुंतर मंडल से मोहनलाल, पार्वती मंगल से तीरथ राम, बजौरा मंडल से संदीप कुमार, सैंज मंडल से मोहित, मंगलौर से भूपेंद्र और बंजार मंडल से पूर्ण चंद को चुना गया है। आनी मंडल से अनंत राम आजाद, निरमंड मंडल से भूपेंद्र सिंह और दलाश मंडल से होशियार सिंह को चुना गया है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर रामदास, करमचंद, रूम सिंह, सोहनलाल राठी को चुना गया है। महामंत्री पद के लिए परसराम चौहान, गिरधर, कोषाध्यक्ष के लिए जयचंद और सचिव पद के लिए काहन चंद जोशी, देवी राम, वीर सिंह, राकेश कुमार, रमेश कुमार को चुना गया है। कार्यालय सचिव के लिए गिरू राम को चुना गया है। वहीं मीडिया प्रभारी रीना को बनाया गया है। प्रवक्ता पद के लिए संजय कुमार को चुना गया है। आईटी संयोजक विनोद नाग, आईटी सहसंयोजक ठाकुरदास, सोशल मीडिया संयोजक सुरेंद्र नेगी, रूपलाल, पूर्ण चंद, प्रेम कुमार और सेस राम को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में करमचंद, तेजराम, पूर्ण, रामशरण, प्रकाश लंबर, अविशांत नेगी, सुरेंद्र सिंह अमरचंद को शामिल किया गया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कुल्लू की अध्यक्ष चंद्रा प्रधान ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें नग्गर मंडल से रघुवीर सिंह, मनाली से संगीता बौद्ध, कुल्लू से सोनम दावा, भुंतर से तेनजिंन बौद्ध, पार्वती से प्रताप चंद को अध्यक्ष बनाया गया है। बजौरा से मंगल चंद, आनी से विजय बौद्ध और निरमंड से देवराज नेगी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। जिला कार्यकारिणी के लिए उपाध्यक्ष पद पर विवेक नेगी, चंद्रकांत नेगी, सुनील नेगी, भजन दास, महामंत्री के लिए भगवान दास और लुदर चंद को चुना गया है। कोषाध्यक्ष के लिए सोमदेव नेगी, सचिव के लिए दौरजे गयालसन, दोरजे बौद्ध, सुशीला ठाकुर, केसंग बौद्ध और राजेश को चुना गया है। मीडिया प्रभारी शिवा नोरबू, प्रवक्ता जिंगमे वांगयाल, आईटी संयोजक विनायक और सोशल मीडिया संयोजक मनीषा बौद्ध, सुशील वर्मा को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए ओम राज नेगी, सोनम, श्यामचंद, रामनाथ, शर्मिला बौद्ध, छेरिंग डोलमा, मनोज बौद्ध, निशांत बौद्ध, प्रताप शास्नी, राहुल नेगी, चंद्र सेन, दारा बौद्ध और केदार सिंह नेगी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
भाजपा किसान मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष दूनी चंद ने भी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें मनाली मंडल से सुशील कुमार, नग्गर से प्रकाश ठाकुर, कुल्लू से मनीराम, भुंतर से फतेह सिंह राणा, पार्वती से प्रताप सिंह, बजौरा से एलू राम नेगी, मंगलौर से यज्ञ चंद, सैंज से ताराचंद, बंजार से टेकचंद, आनी से श्याम ठाकुर, दलाश से संदीप परमार और निरमंड से जगदीश नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, शेर सिंह नेगी, ढाले राम और भोला दत्त को बनाया गया है। महामंत्री प्रवीण कुमार, मदन वर्मा को चुना गया है। सचिव प्रदीप जमवाल, शिशुपाल, सुभाष चौहान, सुनील वर्मा और धर्मचंद को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष अजीत सिंह पठानिया, कार्यालय सचिव रजत जमवाल, सचिव लेस राम, प्रवक्ता यशपाल सिंह और आईटी संयोजक पुष्पा ठाकुर को बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी बुद्ध राम, मीडिया प्रभारी देवी राम को चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में वेद राम, कमल राज, हीरालाल, प्रवीण काईथ, यश पाल, सोहन नेगी, धनवंती देवी, राजकुमार, सुनील कुमार, जगमोहन, नेत्र सिंह, दीवान चंद को शामिला किया गया है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी
जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा ने भी मंडल अध्यक्षों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। नग्गर मंडल से मीना ठाकुर, मनाली से हेमा ठाकुर, कुल्लू से चेतना शर्मा, भुंतर से हेमा शर्मा, पार्वती से कमला देवी और बजौरा से चेतन्या ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा सैंज से लता देवी, मंगलौर से जयावती, बंजार से लता देवी, आनी से लता ठाकुर, दलाश से चंद्र कांता ठाकुर और निरमंड से कमला वर्मा को नियुक्त किया है। जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा ने भी अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। भाजपा युवा मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने बताया कि शुभम चौहान को नग्गर मंडल का अध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा अमित सेन को मनाली, कुशाल ठाकुर को कुल्लू, अतुल शर्मा को भुंतर, धर्मेंद्र सिंह को बजौरा, प्रवीण ठाकुर को सैंज, हेमंत ठाकुर को मंगलौर, हरीश ठाकुर को बंजार, भजन सिंह को आनी, संदीप चौहान को दलाश और दलजीत सिंह ठाकुर को निरमंड मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष के लिए भूपेंद्र ठाकुर, डाबे राम, पीतांबर ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, महामंत्री के लिए धर्मपाल और रमेश बिष्ट को चुना गया है। सचिव रोनीत ठाकुर, धाधथू राम, सुभाष ठाकुर, राजीव ठाकुर और चेतना ठाकुर को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष नितेश कालिया, कार्यालय सचिव सार्थक अंकु, प्रवक्ता बिपिन ठाकुर, सह प्रवक्ता केहर सिंह, मीडिया प्रभारी सुशांत जमवाल, आईटी संयोजक मोहनीश ठाकुर, आईटी सहसंयोजक शुभम सेठी, सोशल मीडिया प्रभारी वंश ठाकुर और सह सोशल मीडिया प्रभारी ईशान ठाकुर को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य तरुण सोनी, विजय ठाकुर, वेदराम, अरुणा, पवन देव, दुष्यंत, नीलमा ठाकुर, अरविंद, राकेश ठाकुर, अमन डोलिया को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें