फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शोहरत की चाह में छूटी समझदारी, सड़कें बन रहीं जोखिम की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ( 4 अक्तूबर को भेजी गई थी)
विज्ञापन

- शहर में लगातार बढ़ रही खतरनाक स्टंटबाजी, नवयुवकों पर सर चढ़कर बोल रहा रील का खुमार
-ट्रैफिक पुलिस की सख्ती बेअसर, तेजी से बढ़ रहे जानलेवा स्टंट

ऋषभ कौशल
नोएडा। सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत ट्रैफिक पुलिस के लिए आफत बनती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस से मिले आकड़ों के अनुसार सड़कों पर वाहनों से जानलेवा करतब (स्टंट) दिखाने का क्रेज युवाओं में सर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और उससे धन कमाने की चाहत उन्हें खतरनाक स्टंटबाजी की ओर तेजी से धकेल रही है।


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आमतौर पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा गया कि युवा शहर की व्यस्त सड़कों को खतरनाक स्टंटबाजी के लिए चुनते हैं। यह अपनी जान को खतरे में तो डालते ही हैं साथ ही राहगीरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होना आम बात होती जा रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखने के लिए एक अलग टीम गठित कर दी है। यह टीम सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे ऐसे वीडियो नजर रखेगी और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस अब सड़कों पर लगे कैमरों की मदद से भी इनकी कड़ी निगरानी कर रही है, ताकि कैमरों में कैद फुटेज के आधार पर भी कार्रवाई की जा सके। यदि पिछले कुछ वर्षों के आकड़ों पर नजर डालें, तो स्थिति और भी चिंताजनक दिखती है, क्योंकि तेजी से मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वर्ष 2023 में जनवरी से अगस्त तक ऐसे कुल 76 मामले सामने आए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 126 हो गई। वहीं 2025 में केवल अगस्त माह तक ही 200 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

15 पर दर्ज किए गए मुकदमें, आरसी और डीएल भी किए जा रहे निलंबित : ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इनमें से 15 मामलों में मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके है। ट्रैफिक पुलिस ने अब इन पर कठोर कदम उठाते हुए कई मामलों में संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को लिस्ट भेज दी है, जबकि कुछ मामलों में वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) तक निलंबित कर दी गई है। इन खतरनाक हरकतों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाती है।




बीते महीनों आए मामले

-2 अक्तूबर
को ग्रेटर नोएडा में दो वाहन चालकों के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 69500 रुपये का चालान के साथ साथ दनकौर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन




-27 सितंबर
को सेक्टर 142 इलाके में एक लाल रंग की कार से दरवाजा खोल बाहर निकल खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 35 हजार रुपये का चालान काटा था।


-9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा
के बिसरख इलाके में दो वाहनों के खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, इसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का चालान काटा गया था।





अब बात आकड़ों की



साल मामले (संख्या में)

2023 - 76



2024 - 126



2025 - 200 (जनवरी से अगस्त तक)





खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाती है, यदि ऐसे वीडियो सामने आते हैं तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें