छात्रों ने शह और मात से जीती बाजी
कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में शनिवार से शुरू हुआ दो दिवसीय टूर्नामेंट, आठ श्रेणी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में शनिवार से शतरंज चैंपियनशिप शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने शह और मात की चाल चल कई पदक अपने नाम किए।
इस दौरान अंडर-7 ओपन श्रेणी में अथर्व गुरुराज कुलकर्णी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मनविक त्रिसल दूसरे और संकल्प प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-7 बालिका वर्ग में भक्तिका अग्रवाल ने पहला, नयनिका जैन ने दूसरा और सानविका मोदनवाल ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-11 ओपन श्रेणी में अंश काबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विवान प्रजापति दूसरे और प्रयाण चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 बालिका श्रेणी में वैभवी जीत त्रिपाठी पहले स्थान पर रहीं, जबकि मानवी पंवार दूसरे और इयाना पोरवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-15 ओपन में गोरंश गोयल ने पहला स्थान प्राप्त किया, विहान बिष्ट दूसरे और दक्ष सिंघल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में रिद्धिमा गुप्ता ने प्रथम, तनिषी सिन्हा ने द्वितीय और पर्ल मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 ओपन में लक्ष्य भाटी पहले स्थान पर रहे, अभिनव जायसवाल दूसरे और अर्चित मित्तल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका में भाव्या हसीजा ने प्रथम, परोमिता बरुआ ने दूसरा और अराइना गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया।