संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। ग्रेनो के मलकपुर स्टेडियम में आयोजित सिख स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीते। उनमें 6 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक विजेताओं में 55 किग्रा जूनियर वर्ग में प्रशांत शर्मा, 63 किग्रा जूनियर वर्ग में मयंक, 68 किग्रा सीनियर वर्ग में यश अत्री, 21 किग्रा सब जूनियर वर्ग अब्दुल अहद, 23 किग्रा सब जूनियर वर्ग में विधान और 38 किग्रा सब जूनियर वर्ग में हिंकुश शामिल रहे। वहीं रजत पदक प्रशांत सिंह, प्रांजल, दर्शित और वैभव ने जीते, जबकि कांस्य पदक दक्ष, नकुल, हार्दिक, अनिरुद्ध और काव्यांश को प्राप्त हुए। सभी स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन आगामी नेशनल सिख गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो अमृतसर (पंजाब) में आयोजित होगी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह यादव, कोच व विभाग के अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की। विद्यालय की प्राचार्या डाॅ. दीप्ति शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल विभाग को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है।