दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में घर के बाहर सफाई कर रही महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में हरिओम परिवार के साथ रहते हैं। 19 अक्टूबर की शाम को उनकी भाभी आरती घर के सामने सफाई कर रही थी। तभी गांव के ही अंकुर, देवेंद्र, शेरू, सतपाल ने भाभी के साथ अभद्रता का व्यवहार किया और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के देवर हरिओम ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैैं। संवाद