फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब एआई की मदद से लेदर उत्पाद डिजाइन करेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एफडीडीआई के नए सत्र में एआई टूल्स को मिली जगह
विज्ञापन

मो. सफीक खान
नोएडा। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अधीन आने वाले एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान) में फुटवियर, फैशन और लेदर उत्पादों की डिजाइनिंग अब सिर्फ कागज पर स्केच बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। सेक्टर-24 स्थित एफडीडीआई के मुख्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नए सत्र के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक डिजिटल टूल्स की मदद से डिजाइन तैयार करना भी सीखेंगे।संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के नए प्रॉस्पेक्टस में एआई और एडवांस्ड डिजाइन टूल्स को डिजिटल एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजी का हिस्सा बनाया है। इसके साथ ही नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट (एआईएसटी)-2027 की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इसके अलावा सीएडी/सीएएम लैब, 2डी और 3डी डिजाइन, एआर-वीआर एप्लीकेशन, डिजिटल पैटर्न इंजीनियरिंग, 3डी प्रिंटिंग और डिजिटल प्रोटोटाइपिंग जैसी तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनकी मदद से विद्यार्थी कंप्यूटर पर उत्पाद का मॉडल तैयार करने से लेकर उसके आकार, बनावट और निर्माण की प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन
संस्थान में फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन, फैशन डिजाइन, लेदर गुड्स एंड एक्सेसरीज डिजाइन और रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइज के चार स्कूल संचालित हैं। यहां बीडिजाइन, एमडिजाइन, बीबीए और एमबीए के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एआईएसटी-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 20 अप्रैल 2027 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सबसे बेहतर विचार तब सामने आते हैं, जब भारतीय शिल्पकला और आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय रचनात्मकता का मेल एआई से होता है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें नवाचार, प्रयोग और तकनीक के माध्यम से नए उत्पाद तैयार करने में सक्षम बनाना है। -विवेक शर्मा, प्रबंध निदेशक, एफडीडीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें