नोएडा (संवाद)। एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय उद्यमी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता और पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने, समस्याओं के समाधान खोजने और रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों ने 'विकसित भारत-2047' की दिशा में उद्यमिता की पहल विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालयों को छात्रों को उद्यमिता के लिए बेहतर मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।