फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जेवर ब्लॉक के 10 स्कूलों में स्मार्ट क्लास से लेकर होंगी निपुण लैब, 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

बेसिक शिक्षा विभाग और सीएसआर के सहयोग से 10 कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा। दो स्कूलों में कक्षा तीन से आठ तक की कक्षाओं में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
School - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास से लेकर निपुण लैब तक की सुविधा छात्रों को जल्द मिलने वाली है। बेसिक शिक्षा विभाग और सीएसआर के सहयोग से 10 कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा। दो स्कूलों में कक्षा तीन से आठ तक की कक्षाओं में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। 10 स्कूलों पर करीब 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं। इससे पहले जेवर में कोई भी कंपनी सीएसआर से कोई कार्य कराने के लिए राजी नहीं होती थी। कंपनियों की ओर से बिसरख और दादरी ब्लॉक को ही चुना था। डीसी निर्माण अविनाश सिंह ने बताया कि जेवर ब्लॉक के 10 कंपोजिट स्कूल में बाला क्लास, निपुण लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट टीवी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य आसोटिका शैक्षिक अनुसंधान केंद्र सीएसआर की मदद से कराएं जाएंगे। जेवर के 10 स्कूलों के करीब चार हजार से अधिक छात्रों को इसका फायदा होगा।

पेंटिंग से परिपूर्ण होगी कक्षाएं
हर स्कूल में एक की कक्षाएं बाला क्लासरूम में बदली जाएगी। छात्रों के लिए कार्टून से लेकर कई अन्य सामग्री पढ़ने के लिए लगाई जाएगी। निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों को अब तैयार किया जा रहा है। छात्रों को पढ़ाने के लिए सीएसआर के माध्यम से 5 एकेडमिक्स स्पोर्ट्स फेलो को भी रखा जाएगा। उन्हें दो हजार रुपये भी मिलेंगे।
विज्ञापन


इन स्कूलों में मिलेंगी सुविधाएं
कंपोजिट स्कूल रामपुर बंगार और जुप्पा खुर्जा में कक्षा तीन से आठ की कक्षाओं में छह स्मार्ट क्लासरूम बनेंगे। बाला क्लास रूम और पुस्तकालय बनेगा। कंपोजिट स्कूल रोनिजा और दस्तमपुर में कंप्यूटर लैब और बाला क्लास रूम और पुस्तकालय बनेगा। वहीं जेवर नंबर दो, मंगोली, लोदाना, महादेवपुरम, छातंगा खुर्द और रामनेर में छह स्मार्ट टीवी, निपुण लैब और बाला क्लासरूम और पुस्तकालय बनाए जाएंगे।

जेवर ब्लॉक के 10 स्कूलों में छात्रों को कई सुविधाएं मिलने वाली हैं। विभाग और सीएसआर की मदद से स्कूलों पर करीब 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे - जिला राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें