फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों को कौशल विकास में किया जाएगा निपुण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत जिले के आठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इस परियोजना के तहत विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़कर निपुण किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
विज्ञापन

अलग-अलग विद्यालयों में प्रशिक्षण के लिए विभिन्न ट्रेड निर्धारित किए गए हैं। इसमें कृषि, जैम, ज्वेलरी, ब्यूटी एंड वेलनेस व हरित कार्यों सहित कई रोजगारपरक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल अनुभव भी दिया जाएगा। उन्हें उद्योगों और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से सीधे जोड़ा जाएगा, ताकि वे कार्यस्थल पर आवश्यक कौशल हासिल कर सकें। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि चयनित स्कूलों में इसे लागू कराया जा रहा है। शासन ने स्पष्ट किया है कि 20 अक्तूबर तक हर हाल में प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाए। इसके लिए चयनित विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन



इन स्कूलों को मिला है लक्ष्य
स्कूल का नाम




ट्रेड
लक्ष्य
राजकीय हाईस्कूल सहजपुरा

कृषि

55 विद्यार्थी
राजकीय हाईस्कूल बस्तोई

कृषि

53 विद्यार्थी
पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज वाजिदपुर
ग्रीन जॉब
140 विद्यार्थी
पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज टुकसान कृषि

140 विद्यार्थी
राजकीय हाईस्कूल अरनौट हाथरस

कृषि

59 विद्यार्थी
राजकीय हाईस्कूल मई, हाथरस
कृषि

90 विद्यार्थी
राजकीय हाईस्कूल कोका, हाथरस

जैम व ज्वैलरी
60 विद्यार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें