फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया

Sun, 05 Oct 2025 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। कालेज प्रबंधन - फोटो : mathura
विज्ञापन
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल (एमएम) कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस व वूमेन सेल द्वारा इन्नरव्हील क्लब (तेजस्वनी) के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन के लिए शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर डॉ. जानकी चौधरी, डॉ. सुरभि महतानी एवं डॉ. सुनीता सोखी ने भाग लिया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की। कार्यक्रम में विशेष तौर पर डॉ. रमिता बत्रा, रिचा बत्रा, शीलू निर्मोही, सुनीता आनंद, डिम्पल मुंजाल, उषा दहिया, अंजू बत्रा ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भव्या मुखी द्वारा किया गया।
यूथ रेडक्रॉस एवं वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी कोहली और इन्नरव्हील क्लब (तेजस्वनी) की प्रधान रजनी चौधरी ने आयोजन के उद्देश्यों बारे जानकारी दी। एमएम एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन आत्मप्रकाश बत्रा, प्रधान राजीव बत्रा, उपप्रधान अशोक तनेजा, सचिव विनोद मेहता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें