फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय का किया भ्रमण
विज्ञापन

नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज की लीगल एड सोसाइटी ने शनिवार को छात्रों का गाजियाबाद के जिला न्यायालय में शैक्षणिक भ्रमण कराया। इसमें एलएलबी, बीए एलएलबी व बीकॉम एलएलबी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को लोक अदालत की लाइव कार्यवाही का अवलोकन करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली की प्रक्रिया और उसके महत्व को व्यवहारिक रूप से समझने को मिला। आईएमएस लीगल एड सोसाइटी के संयोजक डॉ सचिन गोयल व प्रो व्यास कुमार यादव ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष और जिला व सत्र न्यायाधीश से व्यक्तिगत रूप से संवाद करने का मौका मिला। आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ अंजुम हसन ने कहा कि शैक्षणिक न्यायालय भ्रमण ने विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें