यमुना सिटी। जेवर के खुर्जा रोड में चोरों ने इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के तार और डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जेवर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी खुर्जा रोड पर मिश्रा इलेक्ट्रिकल्स पास से दुकान है। 10 मार्च को वह रात में दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखने पर कॉपर के तारों के 70 बंडल और लॉकर में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब थे। वहीं दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद