नोएडा (संवाद)। आईएमएस कॉलेज में सोमवार को उद्भव-2025 इंटर डिपार्टमेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बिजनेस क्विज, यूथ पार्लियामेंट, पैनल डिस्कशन, बेस्ट मैनेजर और ओपन माइक जैसी गतिविधियों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक प्रो. डॉ. विकास धवन ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का समग्र विकास और नेतृत्व क्षमता समय की जरूरत है। विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने उद्भव को कौशल सीखने का प्रभावी मंच बताया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. शिखा गुप्ता और डॉ. साक्षी वर्धन के अनुसार 150 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।