फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतियोगिता में छात्रों ने उकेरे कल्पनाओं के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ राजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत एवं डिजिटल भारत रहा। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लेकर कल्पनाओं के रंग उकेरे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि चित्रकला केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी सृजनशीलता प्रदर्शित करने का अवसर देती है, जो समाज और देश को नई दिशा देने में सहायक है। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक जागरुकता, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में चंद्रावली, प्रमोद कुमार और संतोष कुमार शामिल रहे। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ याचना त्यागी और डॉ दिलीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें