फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूध, सूप या पानी टेंपरेचर बताएगा बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेएसएस छात्रों ने तैयार किया टेंपरेचर बैंड
विज्ञापन

ऋषभ कौशल
नोएडा। जेएसएस अकादमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के छात्रों ने ऐसा टेंपरेचर बैंड तैयार किया है जो दूध, सूप या पानी की तापमान की निगरानी कर सकेगा। यह बैंड तापमान मांपेगा और खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर अलर्ट भी करेगा।



जेएसस कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन विभाग के प्रो डॉ. अमित आहूजा ने बताया कि उनकी देखरेख में बीटेक के तीसरे साल के छात्र समर्थ श्रीवास्तव ने इस टेंपरेचर बैंड को तैयार किया है। इसकी डिजाइन भी पेटेंट हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों या बुजुर्गों को सही तापमान वाला पेय पदार्थ उपलब्ध कराना चुनौती बन जाता है। कई बार दूध, सूप या पानी अत्यधिक गर्म होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस बैंड का डिजाइन तैयार किया है। यह बैंड जलीय पदार्थ के तापमान को लगातार ट्रैक करता है और जरूरत पड़ने पर बीप की आवाज के माध्यम से सचेत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अमित ने बताया कि इस डिजाइन को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसे किसी आधा या एक लीटर की बोतल से लेकर बड़े खाना तैयार करने में उपयोग आने वाले भगौने समेत अन्य तरह के साइज में बड़ी ही आसानी से फीड किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें