परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने मुंबई में परचम लहराया। एसआरएफ फाउंडेशन ने प्रोग्राम प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि कैपजेमिनी टिंकर कोडिंग फेस दो प्रोग्राम के तहत परिषदीय स्कूल के सेक्टर 12 के छात्रों ने वैक्स कंपटीशन में प्रतिभा दिखाई।
परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने मुंबई में परचम लहराया है। मुंबई के ओबेरॉय स्कूल में कैपजेमिनी टिंकर कोडिंग फेस दो कार्यक्रम के तहत भाग लिया था। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी से शुरू हुई थी। इस प्रतियोगिता में सेक्टर 12 के परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
एसआरएफ फाउंडेशन ने प्रोग्राम प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि कैपजेमिनी टिंकर कोडिंग फेस दो प्रोग्राम के तहत परिषदीय स्कूल के सेक्टर 12 के छात्रों ने वैक्स कंपटीशन में प्रतिभा किया था। जिले से यह छात्र पहली बार प्रतियोगिता में प्रतिभा करने के लिए गए थे।
प्रतियोगिता में 28 टीमों ने प्रतिभा लिया था। जिसमें छात्रों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । छात्र अनुराग,किरण, दिव्यांशी, जीतू और तान्या ने प्रतियोगिता जीती है। इन्हें सलिल और शिवम ने प्रशिक्षित किया था। प्रधानाध्यापिका मनीषा जोशी ने कहा कि छात्रों ने न केवल जनपद का बल्कि परिषदीय स्कूलों का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
मुंबई में प्रतियोगिता जीतने पर सभी छात्रों और एसआरएफ फाउंडेशन को बधाई। छात्रों ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर मोहर लगा दी है। सभी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। - राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी