फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेमीकंडक्टर निर्माण की उन्नत तकनीक सीख रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-

-प्रयोगशालाओं में तैयार कर रहे उत्पाद, भविष्य में खुलेंगे रोजगार के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शहर के छात्र उत्पाद बनाने में जुट गए हैं। जहां शहर के कई प्राइवेट संस्थान के इनक्यूबेशन सेंटर या इलेक्ट्रॉनिक, साफ्टवेयर टेक्नालॉजी पर सेंटर पर कार्य जारी है। वहीं छात्रों को अत्याधुनिक वीएलएसआई तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सेक्टर 62 स्थित जेएसएस स्कूल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के प्रोफेसरों ने बताया कि छात्रों को अत्याधुनिक वीएलएसआई तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां छात्र 45 एनएम तक के चिप-स्तरीय डिजाइन, सर्किट डिजाइन, सिमुलेशन, लेआउट डिजाइन, परजीवी निष्कर्षण, पोस्ट-लेआउट सिमुलेशन और जीडीएसआईआई जनरेशन जैसे उन्नत कौशल सीख रहे हैं। इस प्रशिक्षण में कैडेंस वर्चुओसो टूल का उपयोग किया जा रहा है। सेक्टर 62 स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र भी तेजी से सेमीकंडक्टर उत्पाद तैयार करने की तकनीकी जानकारी ले रहे हैं। प्रोजेक्ट भी तैयार कर रहे हैं। इसी तरह सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सेमीकंडक्टर पर कार्य किया जा रहा है। नए छात्रों को उन तकनीकों व बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। संस्थानों का कहना है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह देश को सेमीकंडक्टर उत्पाद के में अग्रणी बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अनुसंधान और परियोजना कार्य पर जोर

जेएसएस के प्रोफेसर डॉ. चंद्र शंकर के अनुसार छात्र अपने कौशल को मजबूत करने के लिए मेमरिस्टर डिजाइन और कम वोल्टेज सर्किट डिजाइन जैसे उन्नत विषयों पर परियोजनाओं पर लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने शोध लेख भी तैयार कर रहे हैं। इसके लिए संस्थानों के प्रोफेसर्स भी उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। डॉ. मनोज जोशी का कहना है कि इससे छात्रों को सेमी कंडक्टर तैयार करने वाले उद्योगों में रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें