नोएडा(संवाद)। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस में स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के सहयोग से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी नोएडा ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्रों व अध्यापकों ने 54 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान के दौरान आईएमएस के महानिदेशन डॉ विकास धवन ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और युवाओं को इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ गोविंद प्रसाद गोयल ने कहा कि रक्तदान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हमारे शरीर में कमजोरी नहीं आती बल्कि इससे शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है।