फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गणित के बिना जीवन अपूर्ण, प्रत्येक पहलू में उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड एवं गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पहली बार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय एवं माध्यमिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने गणित पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडल, टीएलएम, एक्टिव मॉडल का प्रदर्शन किया गया। परिषदीय विद्यालयों के 30 शिक्षक तथा माध्यमिक विद्यालयों के छह शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।साथ ही ओलंपियाड में 36 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि जीवन गणित पर ही आधारित होता है। गणित जीवन के प्रत्येक पहलू में प्रदर्शित होता है। हमारे व्यावहारिक ज्ञान को, तार्किक शक्ति को और निर्णय लेने की शक्ति को गणित ही संवर्धित करता है। गणित के बिना जीवन अपूर्ण सा लगता है। छात्रों को गणित की संक्रियाओं, गणित के विभिन्न कैलकुलेशन तथा गणित के व्यावहारिक ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उपप्राचार्य अर्चना गुप्ता ने कहा कि गणित का छात्र हित में प्रयोग करें। इस मौके पर संदीप कुमार, भूपेन्द्र सिंह, प्रोफेसर उमेश कुमार, रुचि शर्मा,धनराज सिंह रीना भारतीय रेनू राइटस, दीक्षा, सुमिता, एआरपी अर्चना, अशोक कुमार, नीता, नियाज़ वारिश, वेद प्रकाश मौर्य, गीता,आयुष, अनुराग आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिद्धि को हासिल किया प्रथम स्थान

उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर की रिद्धि को प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर के प्रज्वल को द्वितीय, कंपोजिट सबोता मुस्तफाबाद की रिया को तृतीय, उच्च प्राथमिक स्कूल बूढ़ा सलारपुर दीपांशु को चतुर्थ स्थान और कंपोजिट विद्यालय छलेरा की नेहा को पंचम स्थान हासिल हुआ। वहीं, शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत मॉडल में कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा की समीक्षा सिंह को प्रथम, पब्लिक इंटर कॉलेज रबुपुरा के शिवकुमार को द्वितीय और राजकीय विद्यालय सलेमपुर की मोहिनी गुप्ता को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें