ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, सिंगिंग, डांस, नाटक, कविता पाठ एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फार्मेसी विभाग में मिस्टर फ्रेशर प्रेम व मिस फ्रेशर अंशिका को चुना गया।
वहीं, एमसीए में मिस्टर फ्रेशर विकास व मिस फ्रेशर आकांक्षा और बीटेक में मिस्टर फ्रेशर आदित्य व मिस फ्रेशर शंभवी को चुना गया। लाॅ में मिस्टर फ्रेशर भरत व मिस फ्रेशर अंकिता बनीं। एमबीए में मिस्टर फ्रेशर अंकित व मिस फ्रेशर सोनम चुनी गईं। पॉलिटेक्निक में मिस्टर फ्रेशर यश और मिस फ्रेशर आरती रहीं। वहीं, पीजीडीएम में मिस्टर फ्रेशर लवी व मिस फ्रेशर तान्या बनीं। बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता ने राधे-राधे, नशा रूप तेरा मस्ताना, उड़ा गुलाल और इश्क वाला गीत गाकर समां बांध दिया। संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उत्साह भर देते हैं। इस मौके पर डॉ. डीसी अग्रवाल, डॉ. सुचीता, श्वेता शर्मा, डॉ. कविता धवन, डॉ. नेहा, डॉ. सपना आदि शामिल रहे। ब्यूरो