फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पीजी. डीएवी कॉलेज (सांध्य) की शुभाशीष सोसायटी के विद्यार्थियों ने दीपावली का त्योहार जामिया नगर स्थित शीओज केयर सेंटर वृद्धाश्रम में मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार गुप्ता और पर्यावरण अध्ययन विभाग के सहायक प्रो. डॉ. जयपाल की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर 40 छात्रों ने 120 से अधिक वृद्धजनों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ दीप जलाकर व रंगोली बनाकर दीपावली का उत्सव मनाया। साथ ही विद्यार्थियों ने मिठाइयां वितरित की और गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के निवासियों और स्टाफ ने भी शामिल हुआ। प्राचार्य प्रो. गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज 2018 से वृद्धजनों की सेवा में लगातार कार्यरत है। वहीं, वृद्धाश्रम के संस्थापक डॉ. जीपी भगत ने कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति से बुजुर्गों को पारिवारिक स्नेह का अनुभव होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें