ग्रेटर नोएडा। अल्फा, बीटा, गामा समेत ग्रेनो के सेक्टरों में फैली गंदगी से निवासी परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी हैं। क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई न होने, सीवर ओवरफ्लो, स्ट्रीट लाइट खराब होने और लावारिस कुत्ते व बंदरों के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। सफाईकर्मी सेक्टर में सिर्फ नाम के लिए सफाई कर रहे है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सीवरों की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो होकर बह रहे है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू से बुरा हाल है। बीटा-1 निवासी हरेंद्र भाटी ने बताया कि ग्रेनो प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्बारा ठेकेदारों से साफ सफाई का कार्य नहीं करा पा रहे है जिसकी वजह से सेक्टरों में जगह जगह गंदगी फैली हुई है। वहीं, पी-3 निवासी आदित्य का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा शहर की सफाई के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर ठेकेदारों को दे रखे हैं लेकिन कोई सफाई नहीं हो रही है। आखिर ठेकेदारों द्वारा सफाई क्यों नही कराई जा रही है। ब्यूरो