फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए साधन नहीं होने से नाराज छात्रों ने लगाया जाम

विज्ञापन
जाम
विज्ञापन
स्कूल जाने के लिए साधन नहीं होने से नाराज छात्रों ने लगाया जाम
विज्ञापन

तावडू। स्कूल के लिए समय पर साधन नहीं मिलने पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं तावडू-नौंरगपुर रोड के गांव डिंगरहेड़ी की सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसील प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एएसआई महेंद्र सिंह ने छात्रों को समझाया-बुझाया और जल्द ही कोई न कोई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि तावडू के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए गांव डिंगरहेडी से छात्र-छात्राएं जाते हैं। जिनके स्कूल पहुंचने का साधन प्राइवेट बसें व ऑटो है। लेकिन प्राइवेट बसें व ऑटो चालक गांव डिंगरहेडी मोड़ पर अपने वाहनों को नहीं रोकते है। जिससे स्कूल-कॉलेज पहुंचने में देर हो जाती है। समय पर नहीं पहुंचने के कारण कई बार तो वह पेपर से भी वंचित रह जाते है। आरिफ, हारून, रोहताश, रमजान, रफीक आदि अभिभावकों ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर छात्रों के लिए कुछ महीने पहले प्रशासन की ओर से सरकारी बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन दो दिन चलने के बाद वह बंद हो गई। जिसके चलते बच्चों को आने-जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों व छात्र व छात्राओं ने प्रशासन से बंद बस सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग की है। ताकि बच्चे समय पर स्कूल आ जा सके। एएसआई मेहंद्र सिंह ने बताया कि वह छात्र-छात्राओं की समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे। जल्द से जल्द उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें