सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाककला संस्थान (आईसीआई) में छात्रों को प्रोफेशनल शेफ का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां स्नातक और परास्नातक कोर्स उपलब्ध हैं। इसमें छात्रों को पोषक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करने और मोटे अनाज से बेहतर व्यंजन बनाने की जानकारी दी जाती है।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन भारतीय पाककला संस्थान छात्रों को प्रोफेशनल शेफ के रूप में तैयार कर रहे हैं। तीन साल में 200 से अधिक शेफ बन चुके हैं। 2025-26 में छात्रों के अधिक पंजीकरण की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाककला संस्थान (आईसीआई) में छात्रों को प्रोफेशनल शेफ का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां स्नातक और परास्नातक कोर्स उपलब्ध हैं। इसमें छात्रों को पोषक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करने और मोटे अनाज से बेहतर व्यंजन बनाने की जानकारी दी जाती है।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि छात्र 2018 से लगातार शेफ का कोर्स करने और सीखने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। संस्थान से पढ़े छात्र आज विदेशियों को भी अपने हाथों के जादू से भारतीय भोजन का मुरीदकर रहे हैं। 2022 के छात्र समर्थ कपूर ने इटली के एक मिस्लिन स्टार रेस्तरां में कार्यरत हैं। जहां वह इटली के लोगों को भारतीय खाने के स्वाद को चखा रहे हैं। अमेरिका में छात्रा पद्मजा सिंह होटल चार्ल्सटन ग्रीन में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका के लोग भारतीय खाने को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि सबसे अच्छी बात ये है कि उन्हें भारतीय स्वाद भी खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
2023 के छात्र मनु दयाल नायडू ओबेरॉय गुरुग्राम में कार्यरत हैं। उनका चयन फ्रांस के प्रतिष्ठित होटल में हो गया है। छात्रा मान्या बंगलुरू में लीला पैलेस होटल में कार्यरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2025-26 में छात्रों का पंजीकरण बढ़ने की काफी उम्मीद है। संस्थान स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यहां के कोर्स के प्रति जागरूक कर रहा है।
ऐसे होता है पंजीकरण
भारतीय पाककला संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों का पंजीकरण 15 जनवरी से शुरू कर दिया गया है, जो अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक चलेगा। जहां छात्र बीबीए इन कलिनरी आर्ट और एमबीए इन कलिनरी आर्ट के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। बीबीए तीन साल का एक स्नातक कोर्स है, जिसमें प्रति सेमेस्टर की फीस 75 हजार है, परास्नातक कोर्स एमबीए दो साल का कोर्स है, इसकी फीस भी 75 हजार प्रति सेमेस्टर है। उन्होंने बताया कि छात्र भारतीय पाककला की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी, जिसे पास करने बाद दाखिला मिलेगा।