फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से न्याय के लिए भटक रहा छात्र, एसएसपी से लगाई गुहार

Sat, 14 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पुलिस अफसर ने रबूपुरा क्षेत्र के एक छात्र को दरोगा बनाने के नाम पर उससे 10 लाख की ठगी कर डाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला तो दर्ज हुआ लेकिन घटना के दो साल बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी। शुक्रवार को पीड़ित के पिता ने एक बार फिर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मेंहदीपुर निवासी मुहम्मद मामुद्दीन ने एसएसपी को बताया कि दो वर्ष पूर्व पढ़ाई कर रहे उसके बेटे आमिर को यूपी पुलिस में दरोगा बनाने के नाम पर गांव के ही नौसाद और फैयाज ने दमकल विभाग सूरजपुर में तैनात सिपाही नारायन सिंह, बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद निवासी दिलजान, अल्ताफ और लखनऊ निवासी दिनेश राय के साथ मिलकर दस लाख रूपये की मांग की थी।

आरोप है कि वह उससे किस्तों में रूपए लेते रहे। पैसे खत्म होने पर उसने तीन बीघा जमीन बेचकर 10 लाख रुपयों की पूर्ति की थी। बाद में उसे पता लगा कि सभी लोग फर्जी हैं। पीड़ित के मुताबिक वो दो वर्ष से अधिकारियों व थाना पुलिस के चक्कर काटता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के मुताबिक आरोपी सरेआम गांव में ही घूम रहे हैं और उसे धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस पर आरोपियों से सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें