फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत, ब्लैकमेलिंग का आरोप, झूठी आन में हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्रा का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पराली में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस झूठी आन की खातिर हत्या की बात कह रही है। वहीं परिजन, पड़ोसी गांव के युवक पर अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी युवक के उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या की है। डीसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली 17 साल की किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बुलंदशहर जिले के एक गांव में रहने वाले उसके मामा का कहना है कि छात्रा पड़ोस के गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जाती थी। उसी गांव के एक युवक ने छात्रा के अश्लील वीडियो-फोटो तैयार कर लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। परिजनों का कहना है कि छात्रा के जानकारी देने पर उन्होंने आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया था, फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे परेशान होकर छात्रा ने घर से बाहर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। वहीं, पुलिस का कहना है कि गांव में छात्रा का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई है। जानकारी मिली है कि झूठी आन के लिए छात्रा की हत्या की गई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
छात्रा का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की है। प्रथम दृष्टया झूठी आन की खातिर हत्या की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों ने आत्महत्या करने की जानकारी दी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें