फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपला गुर्जर की गिरफ्तारी से ग्रेनो के इंजीनियर को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राजस्थान-हरियाणा के गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की गिरफ़्तारी से ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर हर्ष को भी राहत मिली है। दो साल पहले हर्ष के जन्मदिन पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गैंगस्टर से शक्ल मिलने के कारण कुछ लोगों ने वीडियो को पपला गुर्जर से जोड़कर वायरल कर दिया था। इसके बाद हर्ष ने परिजनों के साथ तत्कालीन एसपी देहात रणविजय सिंह से मिलकर मदद मांगी थी।
विज्ञापन

ग्रेनो निवासी इंजीनियर हर्ष का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। पपला गुर्जर को तलाश रहीं पुलिस टीमों ने भी वीडियो की जांच पड़ताल शुरू की थी। एक पुलिस टीम के पड़ताल करने के बाद परिजन, हर्ष की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। तब उन्होंने एसपी देहात से मिलकर अपील की थी कि वह पपला गुर्जर की तलाश में जुटी टीमों को अवगत करा दें कि वीडियो में दिख रहा युवक ग्रेनो का इंजीनियर है। एसपी देहात ने पहचान पत्र आदि मांगकर मदद का आश्वासन दिया था। अब, पपला गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद हर्ष और उसके परिजनों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें