डेरीन खुबन गांव निवासी अकरम का 16 वर्षीय बेटा क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। छात्र ने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ था। पुलिस का कहना है कि छात्र को डर था कि वह फेल हो जाएगा। डर की वजह से वह मंगलवार की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। दोपहर को जब उसका परिणाम आया तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नही चला।
परिवार के लोगों ने उसका परीक्षा परिणाम देखा तो वो 70 प्रतिशत अंक के साथ पास हो गया। बेटे के गायब होने के बाद परिजनों ने दनकौर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस छात्र की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी हुई कि बच्चा आगरा में मौजूद है। जिसके बाद दनकौर कोतवाली टीम मौके पर पहुंचे। वहां से छात्र को सकुशल कोतवाली लेकर आए।