उत्तर प्रदेश के नोएडा में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग को लात मारकर हटाने वाले एक बाइक सवार युवक का वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेडिंग को लात मार रहा है। एक के बाद एक कई लात मारकर बैरिकेडिंग हटाते हुए वीडियो में कैद हो गया।
बैरिकेडिंग हटाने के बाद नियमों को तार तार करते हुए वीडियो वायरल हो गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने साढ़े 40 हजार का भारी भरकम चालान भेजा है और मुकदमा भी दर्ज किया है।