फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा राधा बनी एक दिन की बीईओ

Wed, 24 Sep 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कस्तूरबां हैंसर की छात्रों को एक दिन का खंड ​शिक्षा अ​धिकारी बनने पर विद्यालय में स्वागत करती व
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 के कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को वार्डन के रूप में तथा ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी के उत्तरदायित्व सौंपा गया। हैंसर बाजार के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा राधा दुबे को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया।
विज्ञापन

इसी तरह से बघौली की खंड शिक्षा अधिकारी निधि श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में कक्षा 8 की बालिका शशि बाला को वार्डन एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बघौली बनाया गया।
इसी क्रम में जनपद में संचालित समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वार्डन की पहल पर बालिकाओं को एक दिन का वार्डन बनाया गया।
जिसके क्रम में खलीलाबाद विकास क्षेत्र की कस्तूरबा गांधी की बालिका शीतल कक्षा 8, मेंहदावल की बालिका आंचल कक्षा 7, सांथा में कक्षा 8 की बालिका हिना को वार्डन बनाया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने 21 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिका को एक दिन का बीएसए भी बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बालिकाओं को महिला चिकित्सकों, महिला थाना में कार्यरत स्टाफ एवं महिला अधिकारियों से मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही साथ इन्हें दैनिक जीवन में समान निर्माण के लिए बैंकों का भ्रमण आदि कराया जाएगा। जिससे कि बालिकाएं अपने आप को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्ति के लिए तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें