फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ वर्ष से लापता बेटे की तलाश में भटक रहा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। गढ़ी आजमपुर गांव निवासी बीसीए का एक छात्र पिछले करीब डेढ़ वर्ष से संदिग्ध अवस्था में लापता है। पिता का कहना है कि उन्होंने बेटे की गुमशुदगी भी कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है। वह जगह-जगह उसकी तलाश में भटक रहे हैं। बेटे के नहीं मिलने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


पीड़ित विजय सिंह ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ हनी बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। जो 24 अप्रैल 2024 के घर से संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं चल सका तो उन्होंने उसकी 2 दिन बाद कोतवाली में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसके बेटे की तलाश नहीं कर सकी है, जिसके चलते पीड़ित परिवार काफी परेशान है। शुक्रवार को भी दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपने बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि गायब छात्र की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, जल्द सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें