फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ पढ़ने वाले दो छात्रों ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ पढ़ने वाले दो छात्रों ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के साथ पढ़ने वाले दो छात्रों ने नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार शाम को वह घर से बाजार गई थी। तभी छात्रा की एक दोस्त वहां पहुंची। वहां उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्र भी थे। आरोप है कि तीनों ने पीड़ित छात्रा को समोसे में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे किशोरी बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में छात्रा को एक छात्र के कमरे पर ले जाया गया। वहां दो नाबालिग छात्रों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें