फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात हालत में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
रिजवान (फाइल फोटो) - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। शहर के वार्ड-1 स्थित तावडू बाईपास पर नहर के पास मंगलवार सुबह 12वीं के छात्र रिजवान निवासी ढाणा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह 100 नंबर पर सूचना मिली कि तावडू बाईपास पर नहर के समीप छात्र का शव पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो शव के समीप मोबाइल और सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्र रिजवान पिछले 1 साल से पशुपालन विभाग में कार्यरत भाई मुस्ताक के पास रह रहा था। रोजाना की तरह खाना खाकर रिजवान सो गया। इसी दौरान किसी का फोन उसके पास आया। फोन आने के बाद वह घर से बाहर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है रिजवान की किसी ने बेरहमी से हत्या की है। नूंह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें