फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज के बाहर दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- आईआईएलएम कॉलेज के बाहर छात्रों के भिड़े छात्र, पुलिस ने दो किए गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएलएम कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विवाद कॉलेज में आंतरिक रूप से हुए चुनाव में वोट नहीं करने को लेकर शुरू हुआ था। कहासुनी के बाद दो छात्र गुटों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कॉलेज परिसर में छात्रों की समस्याओं का हल कराने के लिए खुद ही कमेटी बनाने को लेकर चुनाव हुआ था। इसमें एक पक्ष के लोग ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से दूसरा पक्ष नाराज था। आरोप है कि जिन छात्रों ने दूसरे पक्ष के लोगों के हक में मतदान किया। उनसे उनकी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना करीब पांच दिन पहले की है। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची थे लेकिन पुलिस को देख छात्र फरार हो गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से मारपीट में शामिल दो छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें