फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 18वीं मंजिल पर फ्लैट की बालकनी से गिरी छात्रा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं मंजिल पर फ्लैट की बालकनी से गिरी छात्रा, मौत
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड सोसाइटी की घटना
पौधों में पानी डालते समय पैर फिसलने से हादसा

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में हिमालयन प्राइड सोसाइटी स्थित फ्लैट की 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा प्रिंसी (18) की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की शाम को हुई। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा बालकनी में रखे पौधों में पानी दे रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

हिमालयन प्राइड सोसाइटी की टावर-ए में 18वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहने वाली प्रिंसी के पिता दिल्ली के स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने बताया कि प्रिंसी बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे फ्लैट की बालकनी में रखे पौधों में पानी दे रही थी। इस दौरान फिसलने से वह गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने कल परीक्षा भी दी थी। बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिवार ने शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें