फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मैरिज होम में घुसकर दबंगों ने मैनेेजर और स्टाफ से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिज होम में घुसकर दबंगों ने मैनेेजर और स्टाफ से की मारपीट
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र स्थित मैरिज होम में घुसकर दबंगों ने मैनेेजर और स्टाफ से मारपीट की। आरोपी एक कर्मचारी को पीटते रहे और खींचकर बाहर लाने का प्रयास करते रहे। जैसे-तैसे पीड़ित ने खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी सोमवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहल्ला बनीइसराइल निवासी ध्रुव शर्मा ने जेवर थाने में शिकायत देते हुए पुलिस को बताया था कि उनका जेवर में मैरिज होम है। 30 जून की देर रात लगभग 3 बजे ललित अपने कई साथियों के साथ उनके मैरिज होम में आया और कर्मचारियों व वेटरों के साथ मारपीट करने लगा। घटना 30 जून की रात की है और पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली थी लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। सोमवार को जब मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस एक्शन में आ गई। सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने ललित और तुषार तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें