फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फार्म हाउस और हरियाणा बॉर्डर पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्थायी लाइसेंस की संख्या बढ़ाने का प्रयास, डूब क्षेत्र में पार्टियों की विशेष निगरानी माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के शक्ति सदन गेस्ट हाउस में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में राजस्व प्राप्तियों और प्रवर्तन कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण विभागीय संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन समीक्षा बैठक में डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में शराब पार्टी, अवैध शराब की रोकथाम और हरियाणा बॉर्डर पर सख्ती बरतने के साथ ओकेजनल बार लाइसेंस की निगरानी और स्थायी लाइसेंस की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस बैठक में उप आबकारी आयुक्त मेरठ मंडल, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद, सहायक आबकारी आयुक्त, और दोनों जनपदों के आबकारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।आबकारी आयुक्त ने क्षेत्रवार राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी निरीक्षकों को निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में संचालित एफएल-11 (ऑकेजनल बार लाइसेंस) की निगरानी कर इन्हें नियमानुसार स्थायी लाइसेंस में परिवर्तित करने का प्रयास करने को कहा। हरियाणा बॉर्डर पर विशेष ध्यान देते हुए आयुक्त ने फार्म हाउसों पर होने वाली पार्टियों की निगरानी और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से अवैध शराब के संचलन को पूरी तरह रोकने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही थोक अनुज्ञापनों और बॉन्ड्स के माध्यम से अधिकतम इंडेंट लगाकर राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। अन्य राज्यों की सीमाओं से लगे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को प्रेरित किया गया। आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने सेक्टर-43 स्थित रिक्यूब मोनाड मॉल में नवीन एलएबी प्रीमियम रिटेल अनुज्ञापन समेत विभिन्न बार व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें