फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौरोली रोड पर स्ट्रीट लाइटें नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के चौरौली रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। निवासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं देर शाम को घर लौटते वक्त असुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं का कहना है कि अंधेरे में हर रोज डर के साए में घर लौटना पड़ता है। अंधेरे में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ जाती है। राहगीरों का कहना है कि आए दिन लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं, जबकि वाहन चालक हादसों से बाल-बाल बचते हैं। लोगों का आरोप है कि इसे लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। निवासियों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं, जिससे माहौल और भयावह हो जाता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल चौरौली रोड को रोशनी से जगमगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें