फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्ट्रीट लाइट बंद, सीवर ओवरफ्लो और चारों ओर फैली है गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी सुविधाएं न मिलने से परेशान हैं सेक्टर डेल्टा-1 के निवासी, बोले- अधिकारी नहीं देते ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 के निवासी जरूरी सुविधाएं न मिलने से परेशान हैं। उनका आरोप है कि यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है। सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। स्ट्रीट लाइट खराब भी खराब है। लावारिस कुत्ते और बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। मंगलवार को संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने कहा कि पार्कों की स्थिति खराब है। सुरक्षा व्यवस्था भी लचर है।
विज्ञापन



निवासियों का कहना है कि सेक्टर में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। इससे रात के समय महिलाओं का घर से निकलना कठिन हो रहा है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पार्कों में पेड़ों और घास की छंटाई-कटाई नहीं हो रही है। सेक्टर में अवैध पीजी खुले है।
विज्ञापन



स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब है। खंभे भी जर्जर हो गए हैं। - जितेंद्र भाटी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

सेक्टर में पानी की किल्लत है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -पवन खारी, निवासी

कूड़ा निस्तारण के लिए सफाईकर्मी तो आते हैं। कई घरों के कूड़े को छोड़ जाते है। -प्रमोद भाटी, निवासी

फैली गंदगी के कारण सांप निकल कर रहे हैं। पार्कों में पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। -धीरज मीणा, निवासी

रैंप की जमीन पर लोगों ने कब्जा लिया है। पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। - पंकज नागर, निवासी

सेक्टर में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था लचर है। असामाजिक तत्व बाइकों पर घूमते हैं । - दीपक भाटी, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें