संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके चलते रात के समय सोसाइटी की कई सड़कें और आसपास के हिस्से अंधेरे में डूबे रहते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से उन्हें सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कई स्ट्रीट लाइट बंद हैं, वही कुछ खंभों पर लगी लाइटें टूटी हुई हैं और कुछ का हिस्सा टूटकर लटका हुआ है। ऐसे में रात के समय आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइटों की समय पर मरम्मत होने से स्थिति में सुधार हो सकता है।
रात के समय कई जगहों पर पूरी तरह अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। हमारी मांग है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए।
- प्रमोद प्रधान
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट के कारण रात के समय बच्चे व बुजुर्ग घर से निकलने से घबराते हैं। अगर सभी स्ट्रीट लाइटें सही तरीके से काम करें तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- मोनिका चौधरी
- सोसाइटी में कुछ स्ट्रीट लाइटें टूटी हुई हैं और कुछ का टूटा हिस्सा लटक रहा है। इनकी मरम्मत और रखरखाव पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे कोई दुर्घटना न हो।
-सुनील कुमार
- रात में पर्याप्त रोशनी रहने से लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ता है। ऐसे में टूटी हुई स्ट्रीट लाइट के कारण घर से निकलने में डर लगता है। उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द लाइटों को ठीक कराएगा। प्रीती