फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवारा कुत्तों का हमला, व्यक्ति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आमका रोड पर तीन कुत्तों ने घेरा, लोगों ने बचाई जान
विज्ञापन

दादरी(संवाद)। आमका रोड पर रविवार सुबह एक व्यक्ति पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

योगेंद्र ने बताया कि वह अपने सर्विस स्टेशन के लिए घर से पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह नवीन मंडी के पास आमका रोड पर पहुंचे, तभी अचानक तीन कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में उन्होंने ईंट उठाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट आए। योगेंद्र ने बताया कि नवीन मंडी के पीछे आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ लोग वहां मीट-मछली के अवशेष फेंक देते हैं, जिससे कुत्ते वहीं इकट्ठा रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका परिषद से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें