फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे के लिए 72 घंटे में शिकायत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं-सरसों की खेती प्रभावित, टोल फ्री नंबर पर देनी होगी सूचना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गौतमबुद्धनगर में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में मुआवजा पाने के लिए किसानों को 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करानी होगी। फसल बीमा से जुड़े किसानों को टोल फ्री नंबर 14447 पर जानकारी देनी होगी। जबकि अन्य किसानों को प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करना होगा। वहीं जो किसान फसल बीमा में कवर नहीं हैं, उन्हें प्रशासन को शिकायत देनी होगी। जिसके बाद उनके नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।
जिले में करीब 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं और सरसों की खेती की जाती है। हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि से इन फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश और ओले गिरे, जबकि शनिवार रात को भी कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इससे पहले भी एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश से फसलों पर असर पड़ा था।
विज्ञापन

जिले में 55,000 से ज्यादा हैं रजिस्टर्ड किसान-
कृषि विभाग के अनुसार जिले में 55 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब 46 हजार किसान केसीसी धारक हैं और फसल बीमा योजना से जुड़े हुए हैं। इन किसानों को नुकसान का मुआवजा पाने के लिए समय पर शिकायत दर्ज करानी जरूरी है, ताकि उनकी फसलों का सर्वे कराया जा सके।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर किसानों को देनी होगी सूचना -
जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि फसल बीमा से जुड़े किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करनी होगी। इसके बाद संबंधित टीम द्वारा सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाएगा और उसी के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। जो किसान फसल बीमा योजना में शामिल नहीं हैं, वे एसडीएम, तहसीलदार या जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर अपने नुकसान का आकलन करा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में पारदर्शिता के साथ सर्वे कर किसानों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें