फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान : महिला का सिर धड़ से अलग, पेड़ गिरने से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-बारिश में बच्चा समेत कई लोग घायल, बिजली आपूर्ति ठप, सड़कें जाम और गाड़ियां हईं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन



इंट्रो : जिले में बुधवार शाम आए तूफान में दो लोगों की जान चली गई। बच्चा समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने व बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने से जाम लग गया। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी पड़े।
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आंधी और बारिश में बुधवार रात ओमीक्रॉन-तीन की मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में ग्रिल गिर गई। इसमें महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एनटीपीसी दादरी में पेड़ गिरने से शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। नोएडा के सेक्टर-19 में बिजली उपकेंद्र के पास दो पोल गिरने से दो मोटरसाइकिल सवारों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


सोसाइटी के टावर सन-4 में परिवार के साथ रहने वाले आईटी इंजीनियर जितेंद्र की सास सुनीता (50) दो साल के नाती के साथ सोसाइटी में टल रही थीं। आंधी आने पर वह टावर के अंदर जा रही थीं, तभी 22वीं मंजिल पर रखी ग्रिल उनके ऊपर गिर गई। इस हादसे में उनका सिर धड़ से अलग हो गया। नाती को गंभीर हालात में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसके भी सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में रोष है। उनका आरोप है कि ग्रिल को शॉफ्ट के ऊपर रखा गया था, ताकि पानी या अन्य सामान अंदर न जा सके, लेकिन ग्रिल स्थायी तौर पर नहीं लगी थी। इस कारण तेज हवा के कारण नीचे गिर गई। पहले भी कुछ सामान इसी तरह नीचे गिर चुका है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर अपनी जिम्मेदारी उठाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
-
पेड़ गिरने से शिक्षक की मौत

जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी परिसर में घर के पास खड़े शिक्षक रामकिशन पर पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह एनटीपीसी परिसर में स्थित डीएवी स्कूल में शिक्षक थे। इसके अलावा काफी गाड़ियों पर पेड़ गिरे हैं, जिसमें कारण कई लोग घायल हुए हैं। एनटीपीसी दादरी के गेट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को भी आंधी में काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

-
जगह-जगह वाहन क्षतिग्रस्त
ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में पास की निर्माणाधीन परियोजना से लोहे की रॉड गिरने के कारण 4 से 5 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अजनारा होम्स के पास पेड़ गिरने से चार-पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए। एटीएस के पीछे नाले में गाड़ी गिर गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार लोग सुरक्षित हैं। जारचा में पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दादरी की जीटी रोड भी पेड़ गिरने से काफी देर तक जाम रही। ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टर की मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल गिर गए। कई पेड़ के गिर जाने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें