फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाएं

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेते आईजी आलोक सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाएं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार सुबह 177 नए पुलिसकर्मियों की दीक्षांत परेड में आईजी आलोक सिंह कृष्ण ने सलामी ली। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इन पुलिसकर्मियों को जिलेभर में तैनात किया जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मौके पर एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने वाले 177 आरक्षियों को संबोधित करते हुए मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह ने कहा कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को रोकने के प्रयास में उन्हें भी जिम्मेदारी निभानी होगी। जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा। उन्होंने बताया कि 177 रिक्रूट आरक्षी जनपद सीतापुर से भर्ती होने के बाद आधारभूत प्रशिक्षण हेतु गौतमबुद्ध नगर को उपलब्ध हुए थे। दीक्षांत परेड के बाद यह पुलिस बल में आरक्षी के रूप में सम्मिलित हुए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार झा एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन श्रद्धा पांडेय और जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक संजय सिंह सिकरवार व आरटीसी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें