फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में पथरी छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-निजी अस्पताल की करतूत से मरीज गंभीर, परिजनों ने की सीएमओ से शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज के पेट में पथरी छोड़ने के मामले में परिजनों ने सीएमओ से शुक्रवार को शिकायत की है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल को सीज करने की मांग की है।
पीड़ित धीरेंद्र ने बताया कि पत्नी राखी के पेट में दर्द होने पर वह उन्हें यथार्थ अस्पताल लेकर गए। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उनके पित्ताशय की थैली में दो पथरी होने की जानकारी देते हुए तुरंत भर्ती कराने की सलाह दी। ऑपरेशन के दो घंटे बाद राखी को कमरे में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन दर्द में आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने इसे सामान्य बताते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। दो जून को तेज दर्द होने पर डॉक्टर ने पास के अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने को कहा। साथ ही मरीज की एमआरसीपी जांच कराई। उन्होंने बताया कि एक स्टोन निकाला है, दूसरी पथरी फंसी हुई है और राखी के पेट में फ्लूड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात अस्पताल प्रबंधक से कही तो उन्होंने कहा, कभी-कभी भूलवश ऐसा हो जाता है। तब वह उसे अन्य अस्पताल ले गए और रिपोर्ट दिखाई। वहां पत्नी आईसीयू में भर्ती है। परिजनों ने सीएमओ डॉ नरेंद्र कुमार को अस्पताल की जांच के लिए शिकायत देकर अस्पताल को सीज कराने की मांग की। इस दौरान गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा, पूर्व सचिव धीरेंद्र भाटी आदि भी मौजूद रहे। यथार्थ हाॅस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि जो भी जांच की जाएगी, उसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें