ग्रेटर नोएडा। रूपवास बाईपास पर बृहस्पतिवार को सरिया लदा एक तेज रफ्तार कंटेनर दो गोवंशों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में एक गोवंश मौके पर ही मर गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद बाइक सवार युवकों ने तुरंत चालक का पीछा किया और कुछ दूरी पर कंटेनर को रुकवाया। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने कंटेनर चालक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने कुछ देर जाम लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया गया। ब्यूरो