कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में दानिश की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि महिला खुद ही हेल्पर के साथ गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक शख्स ने पत्नी संग भागे युवक की पिटाई कर अधमरा कर दिया है। घायल को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जहां उसकी हालत गंभीर है। बिसरख कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चिपियाना बुजुर्ग गांव राम-श्याम गार्डन निवासी कुलदीप सैनी बिरयानी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उनकी पत्नी 11 अप्रैल 2025 को अपने पति के ठेले पर हेल्पर के रूप में काम कर रहे गाजियाबाद के दानिश के साथ सहमति से चली गई थी।
दानिश भी कुलदीप के ही मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था। वह करीब चार माह से उनके साथ वेज बिरयानी की दुकान पर काम कर रहा था। घटना के चार दिन बाद यानी 15 अप्रैल को कुलदीप की पत्नी और दानिश वापस कुलदीप के घर लौटे।
विज्ञापन
इसी दौरान कुलदीप सैनी और उसके पिता ने दानिश के साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दानिश का कहना है कि वह महिला को छोड़ने उसके घर गए थे। जहां कुलदीप सैनी ने उसके साथ मारपीट की।